MWC 2019: Huawei ने लांच किया 5G फोल्डेबल स्मार्टफोन, कीमत 1 लाख 85 हजार रुपए

2/25/2019 12:19:23 PM

गैजेट डेस्क- मोबाइल इंडस्ट्री से जुड़े दुनिया के सबसे बड़े इवेंट MWC 2019 (मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019) का आगाज हो गया है। इस इवेंट को स्पेन के शहर बार्सिलोना में 25 से 28 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इवेंट के दौरान मोबाइल इंडस्ट्री से जुड़े नई तकनीक पर आधारित प्रोडक्ट्स को पेश किया जाएगा। वहीं चीन की कंपनी Huawei ने अपना पहला 5G फोल्डेबल स्मार्टफोन Huawei Mate X पेश कर दिया। Huawei Mate X की शुरुआती कीमत 2,299 यूरो (करीब 1.85 लाख रुपए) है। 


डिस्प्ले

Huawei Mate X को ओपन करने पर इसमें 8 इंच का रैपअराउंड OLED टैबलेट डिस्प्ले दिखता है। वहीं, इस स्मार्टफोन को बंद कर देने पर यह 6.6 इंच स्क्रीन वाले स्मार्टफोन में बदल जाता है। मोड़ने पर यह स्मार्टफोन करीब 11mm मोटा है। फोल्ड करने पर स्मार्टफोन में 6.6 इंच का मेन डिस्प्ले है, जिसका रेजॉलूशन 2480x1148 पिक्सल है। वहीं, अनफोल्डेबल कंडीशन में इस स्मार्टफोन में 8 इंच का मेन डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 2480x2200 पिक्सल है। फोल्ड करने पर इसका रियर डिस्प्ले 6.4 इंच का है।


स्पेसिफिकेशन्स

Huawei का 5G फोल्डेबल स्मार्टफोन Huawei Mate X कंपनी के Kirin 980 प्रोसेसर से पावर्ड है। तेज कनेक्टिविटी और 5G स्पीड के लिए फोन में Huawei के Balong 5000 5G मॉडेम के साथ Kirin प्रोसेसर है। फोन में ड्यूल सिम कार्ड स्लॉट दिया गया है। फोन में 4,500 mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि 30 मिनट के चार्ज पर यह 85 फीसदी पावर डिलीवर करेगा। इसके साथ ही Huawei का कहना है कि Huawei Mate X 5G में 1GB की फिल्म सिर्फ 3 सेकंड में डाउनलोड हो सकती है।

उपलब्धता 

आपको बता दें कि Huawei Mate X की सेल 2019 के मध्य से शुरू होगी। शुरुआत में यह स्मार्टफोन इंटरस्टेलर ब्लू कलर ऑप्शन में आएगा।

 

Jeevan