MWC 2018: पूछने पर मौसम का हाल बताएगा Holobox

2/28/2018 11:49:23 AM

जालंधर- MWC 2018 में AI यानी आर्टिफिशीयल इंटैलिजेंस पर काम करने वाली ऐसी डिवाइस को दिखाया गया है जो आपके पूछने मात्र से ही मौसम से जुड़ी पूरी जानकारी देगी। इस सिलंडर की शेप वाली डिवाइस को दक्षिण कोरिया की वायरलेस दूरसंचार ऑपरेटर कम्पनी SK टैलीकॉम ने इवेंट में शो किया है। इस होलो बॉक्स नामक डिवाइस में आप इंन्सान के जैसे दिखने वाले छोटे अवतार को देख सकते हैं जो आपके साथ बातचीत करेगा और आपके अकेलेपन को दूर कर देगा।

 

PunjabKesari

 

नई प्रोजैक्शन टैक्नोलॉजी
इस 365mm ऊंचाई वाली हालोबॉक्स डिवाइस में “अल्ट्रा शोर्ट थ्रो” प्रोजैक्शन टैक्नोलाजी दी गई है जो लाइव अवतार को सिलंडर के बीच दिखाने में मदद करती है। इसके अलावा इसमें आवाज से इनपुट देने के लिए माइक्रोफोन व आऊटपुट देने के लिए स्पीकर्स दिए गए हैं।

 

PunjabKesari

 

बोल कर ऑन कर सकेंगे TV व लाइट्स
इस डिवाइस को किसी भी म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस व स्मार्ट होम सर्विस के साथ कनैक्ट कर उपयोग में लाया जा सकता है। इसकी मदद से आप घर की लाइट्स, स्विचिज़, TV, म्यूजिक, वैदर अलर्ट्स आदि जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह डिवाइस 5G तकनीक को स्पोर्ट करती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static