भारत में जल्द लॉन्च होगा Motorola Razr 50, कंपनी ने टीजर कर दिखाई झलक

8/20/2024 2:19:31 PM

गैजेट डेस्क. Motorola अपने ग्राहकों के लिए नया स्मार्टफोन लेकर आ रही है। इस फोन का नाम Motorola Razr 50 है। हाल ही में कंपनी ने इसका टीजर जारी कर किया है, जिसमें फोन का कम्पलीट लुक दिखाई दे रहा है। Motorola Razr 50 एक बड़े एक्सटर्नल डिस्प्ले के साथ लाया जा रहा है। कंपनी का ग्राहकों से कहना है कि इस फोन से आपको प्यार हो जाएगा।

PunjabKesari

बता दें Motorola ने Razr 50 और Razr 50 Ultra को जून में चीन में लॉन्च किया था। जुलाई में Ultra वेरिएंट को अन्य देशों में लॉन्च किया था, जिसमें भारत भी शामिल था। Motorola Razr 50 Ultra को भारत में 4 जुलाई को लॉन्च किया गया। अब Motorola Razr 50 भी भारत में आने वाला है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इस नए फोन को इस महीने के अंत तक लॉन्च कर सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News

static