आज आयोजित होगी Motorola One Fusion Plus की पहली सेल, इतने में खरीद सकेंगे ग्राहक
6/24/2020 10:17:01 AM
गैजेट डैस्क: मोटोरोला ने हाल ही में पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले Motorola One Fusion Plus स्मार्टफोन को लॉन्च किया था जिसे आज पहली बार सेल के लिए उपलब्ध किया जाएगा। इस फोन को दोपहर 12 बजे के बाद ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। सेल में फोन खरीदने पर बायर्स को कई ऑफर्स भी दिए जाएंगे।
इस स्मार्टफोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा, HD डिस्प्ले और 5,000 mAh की बैटरी की सपोर्ट मिली है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में गूगल असिस्टेंट का बटन भी दिया गया है। Motorola One Fusion+ स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटर्नल स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 16,999 रुपये रखी गई है।
Motorola One Fusion+ की स्पैसिफिकेशन्स:
डिस्प्ले |
6.5 इंच की HD+ |
प्रोसैसर |
स्नैपड्रैगन 730 |
रैम |
6 जीबी |
इंटर्नल स्टोरेज |
128 जीबी |
ऑपरेटिंग सिस्टम |
एंड्रॉयड 10 |
क्वॉड रियर कैमरा सैटअप |
64MP(प्राइमरी लेंस) + 8MP(अल्ट्रा वाइड सैंसर) + 5MP (मैक्रो लैंस) + 2MP (डेप्थ सैंसर) |
फ्रंट कैमरा |
16MP पॉप-अप सेल्फी |
बैटरी |
5,000mAh |
कनैक्टिविटी |
4G, ब्लूटूथ 5.0, WiFi, GPS और USB पोर्ट टाइप-C |
खास फीचर |
15 वॉट फास्ट चार्जिंग की सपोर्ट |