108MP प्राइमरी कैमरे और OLED डिस्प्ले के साथ मोटोरोला ने पेश किए नई ऐज 20 सीरीज के स्मार्टफोन्स
7/30/2021 12:21:32 PM
गैजेट डेस्क: मोटोरोला ने अपनी नई ऐज 20 सीरीज के तहत तीन नए स्मार्टफोन्स पेश कर दिए हैं। कंपनी ने गुरुवार को मोटोरोला ऐज 20 प्रो, ऐज 20, और ऐज 20 लाइट स्मार्टफोन्स से पर्दा उठाया है। इन तीनों फोन मॉडल्स में 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है और ये स्मार्टफोन्स दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ आते हैं।
कीमत की बात की जाए तो मोटोरोला एज 20 प्रो को 699 यूरो (करीब 61,700 रुपए), एज 20 को 499 यूरो (करीब 44,000 रुपए) में उपलब्ध कराया जाएगा, वहीं एज 20 लाइट की कीमत 349.99 यूरो (करीब 30,900 रुपए) रखी गई है। इन तीनों फोन्स की बिक्री अगस्त से शुरू होगी।
Motorola Edge 20 Pro, Motorola Edge 20: स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले |
6.67 इंच की पंच-होल 10-बिट ओलेड, रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज़ |
प्रोसैसर |
स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर |
रैम |
8 जीबी/12 जीबी |
इंटर्नल स्टोरेज |
128 जीबी/256 जीबी |
ऑपरेटिंग सिस्टम |
ऐंड्रॉयड 11 के साथ My UX स्किन |
ट्रिप्ल रियर कैमरा सैटअप |
108MP मेन कैमरा + 50x सुपरज़ूम के साथ 8 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा + 16 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस |
फ्रंट कैमरा |
32MP |
बैटरी |
मोटोरोला एज 20 प्रो में 4500mAh, एज 20 में 4000mAh |
कनैक्टिविटी |
5G, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, USB टाईप-सी पोर्ट, 3.5mm का हेडफोन जैक |
Motorola Edge 20 Lite: स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले |
6.67 इंच की पंच-होल 10-बिट ओलेड, रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ |
प्रोसैसर |
मीडियाटेक डाइमेंसिटी |
रैम |
8 जीबी |
इंटर्नल स्टोरेज |
128 जीबी |
ऑपरेटिंग सिस्टम |
ऐंड्रॉयड 11 के साथ My UX सपॉर्ट |
ट्रिप्ल रियर कैमरा सैटअप |
108MP मेन कैमरा + 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड ऐंगल + 2 मेगापिक्सल डेप्थ |
फ्रंट कैमरा |
32MP |
बैटरी |
5000mAh, 30 वाट टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग |
कनैक्टिविटी |
5G, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, USB टाईप-सी पोर्ट, 3.5mm का हेडफोन जैक |