भारत में लांच हुआ मोटो Z2 फोर्स लिमिटेड एडिशन, जानें कीमत व खूबियां
2/15/2018 12:44:21 PM
जालंधरः अमरीकी मल्टीनेशनल टैक्नोलॉजी कंपनी मोटोरोला ने आज अपने नए मोटो Z2 फोर्स लिमिटेड एडिशन को भारत में लांच कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत 34,999 रुपए रखी है और यह जल्द बिक्री के लिए एक्सक्लूजिव रूप से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सैटअप दिया गया है जिसमें कि 12-12 मेगापिक्सल के सेंसर्स दिए गए हैं।
मोटो Z2 फोर्स लिमिटेड एडिशन के फीचर्स
| डिस्प्ले | 5.5 इंच (2560 x 1440 पिक्सल्स) |
| प्रोसैसर | ऑक्टा-कोर क्वालकोम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसैसर |
| रैम | 6GB |
| इंटर्नल स्टोरेज | 64GB |
| माइक्रो एसडी कार्ड | 2TB |
| रियर कैमरा | 12MP, 12MP |
| फ्रंट कैमरा | 5MP |
| बैटरी | 2,730mAh |
| अॉपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड ओरियो |
| कनैक्टिविटी | 4G VoLTE, ब्लूटुथ 4.2, वाई-फाई 802.11 a/b/g/n/ac, NFC, A-GPS, डुअल सिम |

