मोटो एक्स 4 स्मार्टफोन लांच, जानें कीमत व फीचर्स
11/13/2017 5:18:43 PM

जालंधरः लेनोवो की स्वामित्व कंपनी मोटोरोला ने आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन मोटो एक्स 4 के नाम से लांच किया है। कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन को दो वेरियंट में पेश किया है, जिसमें पहला वेरियंट 3जीबी रैम से लैस है, जिसकी कीमत 20, 999 रुपए है और दूसरा वेरियंट 4जीबी रैम से लैस है, जिसकी कीमत कंपनी ने 22,999 रुपए रखी है। वहीं, कलर ऑप्शन की बात करें तो कंपनी ने मोटो एक्स 4 स्मार्टफोन को ब्लैक और स्टर्लिंग ब्लू कलर वेरियंट में पेश किया है।
मोटो एक्स 4 के फीचर्स
डिस्प्ले | 5.2 इंच की HD डिस्प्ले |
प्रोसैसर | 2.2GHz ऑक्टा-कॉर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसैसर |
रैम | 3GB,4GB |
इंटर्नल स्टोरेज | 32GB,64GB |
माइक्रोएसडी कार्ड स्पोर्ट | 2TB |
रियर कैमरा | 12MP,8MP |
फ्रंट कैमरा | 16MP,4MP |
बैटरी | 3000mAh |
ऑपरेटिंग सिस्टम | 7.1.2 एंड्रॉयड नॉगट |
कनैक्टिविटी | 4G VoLTE, ब्लूटुथ 5., GPS, वाई-फाई 802.11.ac, USB Type-C पोर्ट |