10 मिलियन से भी ज्यादा डाउनलोड किया गया Youtube Go एप्प

2017-12-20T09:57:28.397

जालंधरः यूट्यूब गो एप्प यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हुआ है। इसका अंदाजा गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद इसकी इंस्टॉल संख्या से लगाया जा सकता है। आपको बता दें कि इस एप्प को गूगल प्ले स्टोर पर अब तक 10 मिलियन बार डाउनलोड किया गया है।  बता दें कि गूगल के इस डाटा फ्रेंडली वर्जन को सितम्बर 2016 में लॉन्च किया गया था। 

 

इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि इस समय भी Youtube Go को कुछ चुनिन्दा देशों में ही उपलब्ध कराया गया है। हम यह भी जानते हैं कि इंडोनेशिया और इंडिया इस लिस्ट में शामिल हैं। और इन चुनिन्दा देशों में उपलब्ध होने के बाद भी इसका इस आंकड़े को टच करना अपने आप में एक बड़ा महत्त्वपूर्ण कदम है। अभी इसे दुनियाभर में पेश भी नहीं किया गया है इसके बाद भी इसका यह आंकड़ा इसे पसंद करने वालों की संख्या को दर्शाता है।
 

Punjab Kesari