30 कस्टम कलर्स के साथ भारत में लांच हुई Mitsubishi Pajero Sport Splash

7/7/2018 2:50:03 PM

जालंधर- जापानी वाहन निर्माता कंपनी मित्सुबिशी ने भारत में पजेरो स्पोर्ट स्प्लैश को लांच कर दिया है। इस नई कार की खासियत इसका 30 कस्टम कलर के साथ पेश किया जाना है। जिसमें ग्राहक अपनी मर्जी से कलर, पैटर्न ईत्यादि चुन सकता है। मित्सुबिशी ने अपनी इस कार को स्टैंडर्ड पजेरो स्पोर्ट और पजेरो स्पोर्ट सिलेक्ट प्लस वेरिएंट में लांच किया है। कीमत की बात करें तो इसे 28.85 लाख से 30.50 लाख के रेंज में खरीदा जा सकता है। बता दें कि वर्ष 2012 में मित्सुबिशी ने पजेरो स्पोर्ट एसयूवी को भारत में लांच किया था। उस समय इस कार ने पिछले जनरेशन वाली फोर्ड एंडेवर और टोयोटा फॉर्च्यूनर को कड़ी टक्कर दी थी।

 

PunjabKesari

 

पावर डिटेल्स 

मित्सुबिशी पजेरो स्पोर्ट स्प्लैश के इंजम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस  एसयूवी में 3.4-लीटर का टर्बोचार्ज्ड, फोर-सिलिंडर डीजल इंजन लगाया गया है जोकि 175 बीएचपी की पावर पैदा करता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दिया गया है।

 

PunjabKesari

 

इंटीरियर और एक्सटीरियर

अापको बता दें कि कंपनी ने कस्टम कलर के अलावा एसयूवी में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। मित्सुबिशी पजेरो स्पोर्ट स्प्लैश के इंटीरियर और एक्सटीरियर डिजाइन और फीचर्स सेम है। एेसे में देखना होगा कि इस कार को मार्केट से कैसा रिस्पांस मिलता है। 

 

 

PunjabKesari

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static