माइक्रोसॉफ्ट अगले महीने आयोजित करेगी मिक्सड रिऐलिटी इवेंट

9/19/2017 4:03:01 PM

जालंधर : अमरीकी टैकनोलॉजी कम्पनी माइक्रोसॉफ्ट अगले महीने अपना मिक्सड रियलिटी इवेंट आयोजित करने वाली है। इस इवेंट को लेकर कम्पनी ने प्रैस इनविटेशन भी भेजने शुरू कर दिए हैं। 3 अक्टूबर को सैन फ्रांसिस्को में आयोजित होने वाले इस इवेंट में कम्पनी नए मिक्सड रियलिटी हैडसेट लॉन्च करेगी। इसके अलावा कम्पनी विंडोज़ 10 के अपडेट को भी इसी इवेंट में पेश कर सकती है। 

 

 

जानकारी के मुताबिक मिक्सड रियलिटी इवेंट में नए पर्सनल कम्पयूटर के भी लॉन्च होने की उम्मीद है। इस इवेंट को होस्ट माइक्रोसॉफ्ट के टैक्निकल लीडर अलैक्स किपमैन करेंगे। माना जा रहा है कि इवेंट के दौरान कम्पनी अपने अपकमिंग मिक्सड रियलिटी प्रोजेक्ट से भी पर्दा उठाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static