Microsoft Surface Event होगा अक्टूबर 2 को आयोजित , नए हार्डवेयर प्रोडक्ट्स होंगे लॉन्च

8/29/2019 11:42:26 AM

गैजेट डेस्क : माइक्रोसॉफ्ट अपने हार्डवेयर सेगमेंट के लिए Surface इवेंट का आयोजन 2 अक्टूबर को करेगा। Microsoft अगली जनरेशन के सरफेस डिवाइसेस को न्यूयॉर्क शहर में पेश करेगा। कंपनी से उम्मीद की जा रही है कि वह अपने सरफेस लैपटॉप और सरफेस बुक डिवाइसिस की तीसरी पीढ़ी को प्रदर्शित करेगी। Microsoft अपने इवेंट में एक नया सरफेस प्रो 7 और इससे जुडी एक्सेसरीज की नई रेंज को भी पेश कर सकता है। 

Microsoft के लेकर बहुत ज़्यादा बज़ बनाया जा रहा है वह भी इस बात को लेकर कि कंपनी विंडोज ड्यूल स्क्रीन लैपटॉप्स को पेश करते हुए अपने हार्डवेयर सेगमेंट में एडवांस करेगी। 


कंपनी लंबे समय से "सेंटोरस" पर काम कर रही है, यह एक आंतरिक कोडनेम है जो ड्यूल-स्क्रीन फोल्डेबल लैपटॉप-टैबलेट हाइब्रिड को दिया गया है। हालाँकि, माइक्रोसॉफ्ट का ड्यूल-स्क्रीन फोल्डेबल लैपटॉप, अभी भी आने की संभावना नहीं है क्योंकि अफवाहों के अनुसार कंपनी नए डिवाइसिस के लिए 2020 लॉन्च को लक्षित कर रही है।


Microsoft Surface Event से कैसी हैं उम्मीदें ? 

Image result for microsoft surface event

 

Microsoft के सेंटोरस ने आधिकारिक रिलीज़ से पहले कुछ अनौपचारिक तौर पर अपनी झलक दी थी। इस साल की शुरुआत की आंतरिक बैठक में कर्मचारियों के सामने इस रेफ़्रेन्स हार्डवेयर का प्रदर्शन किया गया था। अब तक की खबरों के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट का फोल्डेबल डुअल-स्क्रीन सर्फेस लैपटॉप कस्टम विंडोज 10 लाइट ओएस पर चलेगा और टॉप क्लास पर्फोमन्स के लिए इंटेल लेकफील्ड चिपसेट पर निर्भर करेगा। लैपटॉप Microsoft के लंबे समय से भुला दिए गए कूरियर टैबलेट अवधारणा से इंस्पायर्ड होगा। 

 

 

यहां तक ​​कि माइक्रोसॉफ्ट नए सरफेस डिजाइन पर फिलहाल चुप्पी साधे हुए है लेकिन इस साल की शुरुआत में, लेनोवो नेदुनिया का पहला फोल्डेबल पीसी पेश कर दिया है जिसके बाद माइक्रोसॉफ्ट को आगे बढ़ने की जल्दबाज़ी है। 2020 में लॉन्च करने के लिए, लेनोवो के फोल्डेबल पीसी में 13.3 इंच साइज ,
 4: 3 रेश्यो और ओएलईडी 2K एलजी डिस्प्ले है। लैपटॉप को किताब की तरह आधे में मोड़ा जा सकता है और खुलने पर यह बड़ा टैबलेट जैसा दिखता है।

फोल्डेबल डुअल-स्क्रीन सर्फेस डिवाइस के अलावा, माइक्रोसॉफ्ट से दूसरे जनरेशन के सर्फेस गो को लॉन्च करने की उम्मीद है। इसे Apple iPad Pro विकल्प के रूप में जाना जाता है, Microsoft सरफेस गो भी अब तक का सबसे कॉम्पैक्ट सरफेस डिवाइस है। सरफेस गो टैबलेट भारत में 38,599 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Harsh Pandey

Recommended News

Related News

static