माइक्रोसॉफ्ट ने लॉन्च किया सरफेस सीरीज़ के तहत नया लैपटॉप और अपडेटिड टैबलेट
10/3/2020 4:07:42 PM

गैजेट डैस्क: माइक्रोसॉफ्ट ने सरफेस सीरीज़ के तहत अपने सबसे किफायती लैपटॉप Microsoft Surface Go को अमेरिका लॉन्च कर दिया है। इसके अलावा कंपनी ने अपडेटिड Surface Pro X टैबलेट को भी बाजार में उतारा है जिसे कि भारत में भी सेल के लिए उपलब्ध किया जाएगा।
Microsoft Surface Go लैपटॉप को अमेरिका में $549.99 यानि लगभग 40,300 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। यह लैपटॉप आइस ब्लू, स्टैंडस्टोन और प्लेटिनम कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। वहीं Microsoft Surface Pro X टैबलेट के 16GB RAM + 256GB LTE मॉडल की कीमत 1,49,999 रुपये है, जबकि 16GB RAM + 512GB LTE वेरिएंट को 1,78,999 रुपये की कीमत के साथ भारत में भी उपलब्ध किया जाएगा। यह टैबलेट प्लेटिनम और ब्लेक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। भारत में इसकी प्री-बुकिंग्स शुरू कर दी गई हैं और इसकी सेल 13 अक्टूबर को शुरू होगी।
Microsoft Surface Laptop Go की स्पैसिफिकेशन्स
डिस्प्ले |
12.45-इंच की PixelSense + |
प्रोसैसर |
10th-जैन इंटेल कोर i5-1035G1 |
LPDDR4x रैम |
4 जीबी/ 8 जीबी/ 16 जीबी |
eMMC |
64 जीबी/ 128 जीबी/ 256 जीबी |
ऑपरेटिंग सिस्टम |
विंडोज़ 10 होम |
टच स्क्रीन सपोर्ट |
10 प्वाइंट मल्टी टच |
बैटरी बैकअप |
13 घंटे |
खास फीचर |
फुल साइज़ बैकलिट कीबोर्ड, ग्लास ट्रैकपैड |
कनैक्टिविटी |
1 USB टाइप-C पोर्ट, 1 USB टाइप-A पोर्ट, 1 3.5mm हैडफोन जैक, Wi-Fi 6: 802.11ax, और ब्लूटुथ 5.0 |
Microsoft Surface Pro X की स्पैसिफिकेशन्स
डिस्प्ले |
13-इंच की PixelSense + |
प्रोसैसर |
माइक्रोसॉफ्ट SQ 2 |
LPDDR4x रैम |
16 जीबी |
SSD |
512 जीबी |
ऑपरेटिंग सिस्टम |
विंडोज़ 10 होम |
टच स्क्रीन सपोर्ट |
10 प्वाइंट मल्टी टच |
बैटरी बैकअप |
15 घंटे |
सैंसर्स |
एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और एम्बिएंट लाइट सेंसर |
कनैक्टिविटी |
Wi-Fi 5, ब्लूटुथ 5.0, 1 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन X24 LTE मॉडम, नैनोSIM और eSIM सपोर्ट, GPS, और GLONASS |