10 नवंबर से शुरू होगी Micromax के इन दो सस्ते स्मार्टफोन्स की प्री-बुकिंग, जानें कीमत
11/9/2020 4:24:25 PM

गैजेट डैस्क: भारत की मोबाइल फोन निर्माता कंपनी Micromax ने एक ऑनलाइन इवेंट में अपने IN Note 1 और In 1b स्मार्टफोन्स से पर्दा उठाया था। ये दोनों ही स्मार्टफोन्स को बजट सेगमेंट में लाया गया है। माइक्रोमैक्स IN Note 1 और माइक्रोमैक्स In 1b के लिए 10 नवंबर से प्री-बुकिंग शुरू की जाएंगी। फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे से इच्छुक ग्राहक इन फोन्स को प्री-बुक कर सकेंगे। हालांकि, लॉन्च इवेंट में कंपनी ने जानकारी दी थी कि फोन्स की बिक्री 24 नवंबर से होगी।
कीमत की बात की जाए तो IN Note 1 के 4 जीबी रैम व 64 जीबी इंटर्नल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है, वहीं 4 जीबी रैम व 128 जीबी इंटर्नल स्टोरेज वाले वेरिएंट को 12,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह फोन ग्रीन और वाइट दो रंगों में मिलेगा। माइक्रोमैक्स In 1b के 2 जीबी रैम व 32 जीबी इंटर्नल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये और 4 जीबी रैम व 64 जीबी इंटर्नल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये रखी गई है। यह हैंडसेट ग्रीन, पर्पल और ब्लू कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा।
Micromax IN Note 1 की स्पैसिफिकेशन्स
डिस्प्ले |
6.7 इंच की फुल HD+, IPS (2400 x 1080 पिक्सल्स रेजॉलूशन) |
प्रोसैसर |
मीडियाटेक हीलियो G85 |
रैम |
4 जीबी |
इंटर्नल स्टोरेज |
128 जीबी |
ऑपरेटिंग सिस्टम |
एंड्रॉयड 10 |
क्वॉड रियर कैमरा सेटअप |
48MP (प्राइमरी) + 5MP (वाइड-ऐंगल लेंस) + 2MP (मैक्रो लैंस) + 2MP (डेप्थ सेंसर) |
फ्रंट कैमरा |
16MP |
बैटरी |
5000mAh (18 वॉट की फास्ट चार्जिंग) |
Micromax In 1b की स्पैसिफिकेशन्स
डिस्प्ले |
6.52 इंच की फुल HD+ |
प्रोसैसर |
मीडियाटेकस हीलियो जी35 |
रैम |
2 जीबी/3 जीबी |
इंटर्नल स्टोरेज |
32 जीबी/64 जीबी |
ऑपरेटिंग सिस्टम |
एंड्रॉयड 10 |
डुअल रियर कैमरा सेटअप |
13MP (प्राइमरी) + 2MP (डेप्थ सेंसर) |
फ्रंट कैमरा |
8MP |
बैटरी |
5000mAh (10 वॉट की फास्ट चार्जिंग) |