Mi TV 4A Pro की कीमत में भारी कटौती, जानें इसके बारे में
2/20/2019 10:39:04 AM
गैजेट डेस्क- अगर आप शाओमी का Mi TV 4A Pro टीवी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए खास है। Mi TV Anniversary सेल में Mi TV 4A Pro का 49 इंच मॉडल 1,000 रुपए की छूट के साथ बेचा जा रहा है। पहले यह मॉडल 30,999 रुपए में बेचा जाता था लेकिन अभी Flipkart, Amazon और Mi.com पर सेल के दौरान ग्राहक इसे 29,999 रुपए में खरीद सकते हैं। वहीं Mi TV 4 Pro के 55 इंच वेरिएंट पर 28,000 रुपए तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी है।
#MiTVAnniversarySale is here. Enjoy 2 days of amazing offers on your favourite Mi TVs on @Flipkart. Don't miss out!
— Mi TV India (@MiTVIndia) February 19, 2019
Flipkart - https://t.co/xPDpki2jBO
Also available on https://t.co/9TUcV2Df5Y - https://t.co/Up37IrSrGy pic.twitter.com/iPBvWYaEqY
शाओमी ने मी एक्सटेंडेड वारंटी की कीमत में भी कटौती कर दी है। ऐसे में अब Mi TV 4A का 32 इंच और Mi TV 4C Pro के 32 इंच मॉडल की एक्सटेंडेड वारंटी अब 399 रुपए में मिल रही है, पहले इसके लिए 749 रुपए का भुगतान करना होता था। Mi TV 4A का 43 इंच और Mi TV 4A Pro के 43 इंच मॉडल की एक्सटेंडेड वारंटी अब 699 रुपए में मिल जाएगी। पहले इसके लिए 1,299 रुपए का भुगतान करना होता था।
आपको बता दें कि ग्राहक इस टीवी को Amazon, Flipkart और Mi.com से खरीद सकते हैं। दो दिनों तक चलने वाली मी टीवी एनिवर्सरी सेल 20 फरवरी तक चलेगी। माना जा रहा है कि कंपनी के इस कदम के बाद मार्केट से उसे अच्छा रिसपांस मिलेगा।