Xiaomi ने किया दावा, 11 साल तक काम करेगा Mi LED स्मार्ट बल्ब

4/25/2019 11:39:30 AM

गैजेट डैस्क : चीन की स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी शाओमी ने भारत में Mi LED स्मार्ट बल्ब लॉन्च कर दिया है। शाओमी का यह LED स्मार्ट बल्ब ऐमजॉन के एलेक्सा वॉइस असिस्टेंट व गूगल असिस्टेंट को सपोर्ट करता है। कम्पनी ने दावा किया है कि स्मार्ट LED बल्ब 11 साल तक सही काम करेगा। Mi LED स्मार्ट बल्ब का इस्तेमाल करने के लिए कोई ब्रिज या हब की जरूरत नहीं पड़ेगी और इसे आसानी से Mi Home एप्प के जरिए चालू और बंद किया जा सकेगा।


शाओमी ने बताया है कि इस स्मार्ट बल्ब को 26 अप्रैल से Mi.com पर क्राउडफंडिंग के जरिए उपलब्ध किया जाएगा। इसके जरिए आप अपने मूड और जरूरत के हिसाब से कलर बदल सकेंगे। यह स्मार्ट बल्ब 1.6 करोड़ कलर्स को सपोर्ट करता है। फिलहाल कम्पनी ने Mi LED स्मार्ट बल्ब की कीमत का खुलासा नहीं किया है। 

Hitesh