Meta ने तैयार किया दुनिया का सबसे तेज AI सुपर कंप्यूटर, जानें क्या है इसकी खूबियां

1/26/2022 4:28:33 PM

गैजेट डेस्क: फेसबुक की स्वामित्व वाली कंपनी मेटा (Meta) ने कहा है कि उसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक वाला सुपरकंप्यूटर बनाया है। इसे दुनिया का सबसे फास्ट सुपरकंप्यूटर बताया गया है, जिसे अगले साल यानी 2023 के मध्य तक शुरू किया जा सकता है। फिलहाल इसे बनाने में कितना खर्च आया है इसकी जानकारी कंपनी ने नहीं दी है।

जानें क्या होंगे इसके फायदे

  • अब तक जो AI सुपर कंप्यूटर बनाए गए हैं वो कई भाषाओं को ट्रांसलेट करने का काम करते हैं। इसके अलावा खतरनाक कंटेंट की पहचान भी AI बेस्ड सुपर कंप्यूटर से होती है। यह नेक्स्ट जेनरेशन AI सुपरकंप्यूटर बहुत ही तेजी से इन कामों को अंजाम दे देगा।
  • मार्क जुकबर्ग ने इसे AI रिसर्च सुपरक्लस्टर (RSC) नाम दिया है।
  • 2022 के अंत से पहले इसमें 16,000 GPU लगाए जाएंगे। यह आम कम्प्यूटर के मुकाबले कई गुना तेज होगा और जटिल से जटिल कैल्कुलेशन को आसानी से कर लेगा।
  • इसका इस्तेमाल फेसबुक अपने प्लेटफॉर्म पर हेट स्पीच को रोकने में भी करेगी।

Content Editor

Hitesh