मर्सिडीज बेंज ने की तैयारी, वर्ष 2022 तक अपने सभी मॉडल्स को कर देगी इलेक्ट्रिक

7/22/2021 5:58:54 PM

ऑटो डेस्क: मर्सिडीज बेंज ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया है कि कंपनी वर्ष 2022 तक अपने सभी सेगमेंट्स के मॉडल्स को ऑल इलेक्ट्रिक कर देगी। कंपनी अपने सभी व्हीकल्स को बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (BEV) में तब्दील करने वाली है। इसके अलावा जिन व्हीकल्स को मर्सिडीज ने अपने नए आर्किटेक्चर पर बनाया है उन्हें वर्ष 2025 तक इलेक्ट्रिक किया जाएगा।

मर्सिडीज बेंज ने प्लान बनाया है कि पूरी दुनिया में 5,30,000 चार्जिंग प्वाइंट्स लगाए जाएं। इसके अलावा बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर वर्ष 2022 से 2030 तक कंपनी 40 बिलीयन यूरो निवेश करने वाली है। मर्सिडीज बेंज वर्ष 2025 तक अलग से तीन नए इलेक्ट्रिक ओनली आर्किटेक्चर को भी लॉन्च करेगी। कंपनी इलेक्ट्रिक फस्ट से इलेक्ट्रिक ओन्ली पर शिफ्टिंग करने वाली है।   

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Hitesh

Recommended News

Related News

static