Harrier नाम से लांच हो सकती है Tata की नई एसयूवी

7/8/2018 3:35:09 PM

जालंधर- टाटा मोटर्स मार्केट में अपनी नई H5X एसयूवी को लांच करने की योजना बना रही है। बताया जा रहा है कि कंपनी मार्केट में इसे 'Harrier' नाम से लांच कर सकती है। हालांकि कंपनी ने इसके बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। वहीं लांच होने के बाद इस एसयूवी का मुख्य रूप से मुकाबला Hyundai Creta और Jeep Compass होगा। 

 

PunjabKesari

 

इसके साथ ही बताया जा रहा है कि यह LR Discovery के प्लैटफॉर्म पर बेस्ड है। इसमें फाएट से लिया गया 2.0 लीटर डीजल इंजन लगा हो सकता है। यही इंजन जीप कंपस में भी दिया गया है। इस गाड़ी का टाटा पेट्रोल इंजन मॉडल भी ला सकती है।

 

PunjabKesari

 

माना जा रहा है कि इस गाड़ी को टाटा अप्रैल 2019 में लांच कर सकती है और इसकी शुरुआती कीमत 12 लाख रुपए के आसपास होगी। बता दें कि इस नई एसयूवी की पूर्ण रूप से जानकारी तो इसके लांच के बाद ही सामने अा सकेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static