अब गूगल मैप में आपके साथ चलेगा ''मारियो''

3/10/2018 3:14:06 PM

जालंधरः अगर अाप भी गेम खेलने का शौंक रखते है तो अापने बचपन में 'मारियो' गेम के बारें में तो सुना होगा। वहीं, अाप इस मारियो कैरक्टर को अगर याद करते हैं, तो अब आपके पास इसी मारियो के साथ गूगल मैप पर नेविगेशन करने का मौका है। बता दें कि गूगल ने 10 मार्च को MAR10 डे तौर पर मनाने के लिए 'मारियो' गेम बनाने वाली कंपनी निनटेन्डो के साथ करार किया है। 

 

जानकारी के लिए बता दें कि यह गेंम एंड्रॉयड और iOS दोनों पर उपलब्ध है  और यह 10 मार्च से शुरू होकर अगले एक हफ्ते तक चलेगा। इस गेंम के लिए अापको गूगल मैप पर अपडेट करना होगा। इसके बाद स्टॉट पर क्लिक करें और अापका 'मारियो मोड' ऐक्टिवेट हो जाएगा और फिर आप नेविगेशन स्टार्ट कर सकते हैं। इसका अलावा गूगल ने लोगों से इसे ट्राई कर अपना एक्सपीरियंस उसके साथ ट्विटर पर शेयर करने को कहा है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static