फेक इनवॉयस भेज शख्श ने की फेसबुक और गुगल से 12.12 करोड़ डॉलर की ठगी

3/29/2019 4:42:49 PM

गैजेट डेस्कः तकनीक की दिग्गज कंपनियों गुगल और फेसबुक से एक शख्स ने 12.12 करोड़ डॉलर की ठगी की है। इस शख्स ने बड़ी चालाकी के साथ इस काम को अंजाम दिया। इस व्यक्ति की पहचान Evaldas Rimasauskas नाम से हुई है। Evaldas Rimasauskas ने फेसबुक को 99 मिलियन डॉलर और गूगल को 23 मिलियन डॉलर की चपत लगा दी।  कुल मिलाकर देखा जाए तो  Evaldas ने दोनों कंपनियों से लगभग 122 मिलियन डॉलर (8,42,92,85,000 रुपये) का पेमेंट ले ली है। 

ऐसे की ठगी
Boingboing की रिपोर्ट के अनुसार इस शख्स ने कंपनियों को फेक इनवॉयस भेजकर यह रकम हासिल कर ली। यह इनवॉयस उन चीजों के लिए था जिसे खरीदा भी नहीं दिया गया था। हालाकि टेक कंपनियों ने इसके लिए उस शख्स को भुगतान भी कर दिया। इनवॉयस के साथ फेक कॉन्ट्रैक्ट भी शामिल थे। इस शख्स ने जालसाजी में कॉरपोरेट स्टैंप का भी सहारा लिया था। इस मामले में दोनों कंपनियों ने उस शक्श के इनवॉयस की कोई पड़ताल नहीं की और उसे पैसा कई अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया।

गूगल ने पिछले हफ्ते पकड़ा था स्कैम
हालांकि दोनों कंपनियों में से गूगल पहली कंपनी थी जिसने इस स्कैम को पिछले हफ्ते पकड़ा लिया। इसके बाद उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर कई आरोपों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static