महिंद्रा एक्सयूवी 500 का फेसलिफ्ट मॉडल लांच से पहले हुआ स्पॉट
1/1/2018 9:34:57 PM
जालंधर- वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा की नई एक्सयूवी 500 का फेसलिफ्ट मॉडल लांच से पहले टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हो गया है। मिली तस्वीर में Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट मॉडल में नए डबल बैरल प्रॉजेक्टर हेडलैम्प्स हैं। माना जा रहा है कि कंपनी अपनी इस नई कार को 2018 आॅटो एक्सपो में लांच कर सकती है।
इंजन
Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट में अपडेटेड 2.2 लीटर mHawk डीजल इंजन दिया जाएगा जो कि 170 बीएचपी की पावर और 400 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करेगा। इसके साथ ही ट्रांसमिशन आॅप्शंस के तौर पर इसमें 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड आॅटोमैटिक गियरबॉक्स आॅप्शंस दिए जा सकते हैं।
फीचर्स
जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट मॉडल में एस शेप्ड एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स हैं। इस नए मॉडल में नया ग्रिल है जो कि मल्टिपल स्लेट्स से लैस है। XUV500 के अपडेटेड मॉडल के रियर प्रोफाइल को भी दोबारा से डिजाइन किया जा सकता है और इसमें अलॉय वील्ज भी दिए जा सकते हैं। बता दें कि इस एक्सयूवी की पूर्ण रुप से जानकारी तो इसके लांच होने के बाद ही सामने अाएगाी।