देश की सबसे सुरक्षित कार बनी महिंद्रा XUV300, क्रैश टैस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग (देखें वीडियो)

1/22/2020 1:28:33 PM

गैजेट डैस्क: ग्लोबल NCAP टैस्ट में महिंद्रा की XUV300 कार को 5 स्टार रेटिंग प्राप्त हुई है वहीं चाइल्ड सेफ्टी में इसने 4 स्टार रेटिंग प्राप्त की है। आपको बता दें कि भारत में बनी यह पहली कार है जिसे चाइल्ड सेफ्टी में 3 की बजाए 4 स्टार रेटिंग मिली हैं।

  • इससे पहले टाटा की नेक्सन और अल्ट्रोज को ग्लोबल NCAP टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली थी जिसमें से नेक्सन को 17 में से 16.06 और अल्ट्रोज को 16.13 पॉइंट्स मिले थे, लेकिन महिंद्रा XUV300 ने टाटा की दोनों कारों को पीछे छोड़ते हुए 17 में से 16.42 पॉइंट्स हासिल किए हैं। अब महिंद्रा XUV300 ग्लोबल NCAP परिक्षण को पास कर चुकी सबसे सुरक्षित भारतीय कार बन गई है।

 

दुर्घटना होने के बाद सबसे कम डैमेज हुई महिंद्रा XUV300 

ग्लोबल NCAP टैस्ट से पता लगा है कि महिंद्रा XUV300 दुर्घटना होने के बाद सबसे कम डैमेज हुई है। आपको बता दें कि ग्लोबल NCAP दुनिया भर की कारों का क्रैश टेस्ट करने के बाद उनकी क्वालिटी, मजबूती और सुरक्षा पर मूल्यांकन कर रेटिंग पॉइंट या स्टार निर्धारित करती है।

 

Hitesh