महिंद्रा एक्सयूवी 500 का फेसलिफ्ट मॉडल अाज होगा लांच

4/18/2018 10:21:37 AM

जालंधर- वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा की नई एक्सयूवी 500 का फेसलिफ्ट मॉडल अाज लांच हो सकता है। भारत में लोग इस नए मॉडल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्सयूवी500 एसयूवी का फेसलिफ्ट अवतार पांच ट्रिम्स, W5, W7, W9, W11 और W11 आॅप्शंस के साथ बेचा जाएगा।


इंजन 

Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट में अपडेटेड 2.2 लीटर mHawk डीजल इंजन दिया जाएगा जो कि 170 बीएचपी की पावर और 400 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करेगा। इसके साथ ही ट्रांसमिशन आॅप्शंस के तौर पर इसमें 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड आॅटोमैटिक गियरबॉक्स आॅप्शंस दिए जा सकते हैं।

 

फीचर्स 

इस नए मॉडल में नया ग्रिल है जो कि मल्टिपल स्लेट्स से लैस है। XUV500 के अपडेटेड मॉडल के रियर प्रोफाइल को भी दोबारा से डिजाइन किया जा सकता है और इसमें अलॉय वील्ज भी दिए जा सकते हैं। बता दें कि इस एक्सयूवी की पूर्ण रुप से जानकारी तो इसके लांच होने के बाद ही सामने अाएगाी।

Punjab Kesari