Mahindra XUV300 खरीदने का सही मौका, कंपनी ने की सभी वेरिएंट्स की कीमतों में कटौती
8/12/2020 2:18:04 PM

ऑटो डैस्क: महिंद्रा ने अपनी कारों की बिक्री को बेहतर बनाए रखने के लिए अपनी लोकप्रिय कार Mahindra XUV300 के सभी वेरिएंट्स की कीमतों में कटौती कर दी है। इस कॉम्पैक्ट SUV के W6 वेरिएंट की कीमत में 17,000 रुपये व W4 वेरिएंट की कीमत में 35,000 रुपये की कटौती की गई है। वहीं W8 डीजल वेरिएंट की कीमत में 20,000 रुपये व W8 ऑप्शनल डीजल वेरिएंट की कीमत में 39,000 रुपये की कमी की गई हैं।
वेरिएंट | पुरानी कीमत | नई कीमत | इतनी घटाई गई कीमत |
W4 पेट्रोल | 8,30,000 | 7,95,000 | 35,000 |
W6 पेट्रोल | 9,15,000 | 8,98,000 | 17,000 |
W8 पेट्रोल | 10,60,000 | 9,90,000 | 70,000 |
W8 ऑप्शन पेट्रोल | 11,84,000 | 10,97,000 | 87,129 |
W4 डीजल | 8,69,000 | 8,70,000 | 1,000 |
W6 डीजल | 9,50,000 | 9,70,000 | 20,000 |
W8 डीजल | 10.95.000 | 10,75,000 | 20,000 |
W8 ऑप्शन डीजल | 12,14,000 | 11,75,000 | 39,000 |
आपको बता दें कि कंपनी ने XUV300 SUV के फीचर्स में कोई कमी नहीं की है। सिर्फ इसकी कीमत में बदलाव किए गए हैं और कोई भी अन्य बदलाव नहीं हुआ है। कंपनी ने सिर्फ नए ग्राहकों को रिझाने के लिए कीमतों में कटौती की है।