महिंद्रा की XUV-500 साल 2024 में होगी लॉन्च, क्रेटा को देगी टक्कर

5/11/2021 7:29:57 PM

ऑटो डैस्क । देश की वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने हाल ही में अपनी XUV-500 को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की थी। अब एक रिपोर्ट के मुताबिक महिंद्रा अपनी मिड साइज एसयूवी XUV-500 को 2024 से पहले बाजार में पेश नहीं करेगी। लेकिन कंपनी अपनी XUV-500 को 2024 में जबरदस्त बदलावों के साथ बाजार में उतारेगी। इस बार यह एसयूवी हुंडई की क्रेटा और किआ की सैल्टोस को टक्कर देगी।

रिपोर्ट के मुताबिक इसका कोडनेम S301 रखा गया है और यह एक 5 सीटर मिड साइज एसयूवी होगी। कंपनी अपनी XUV-500 को XUV-300 और XUV-700 के बीच के वैरिएंट में ही रखेगी। इस नई XUV-500 में 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया जा सकता है। इसके अलावा XUV-500 में 1.5 लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन का ऑप्शन भी मिल सकता है। वहीं इसकी लंबाई लगभग 4.3 मीटर तक हो सकती है।

आपको बता दें कि महिंद्रा ने हाल ही में अपनी नई एसयूवी XUV-700 की भी घोषणा की थी। इसके अलावा महिंद्रा अपनी नई XUV-900 कूपे पर भी काम कर रही है। बॉडी स्टाइल में यह एसयूवी BMW X6 पर ही आधारित है।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Bharat Mehndiratta

Recommended News

Related News

static