माधुरी दीक्षित के पति ने खरीदी 17.15 लाख की Tata Nexon EV, बेहद शानदार है कार का लुक

4/7/2022 12:38:14 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और उनके पति व डॉक्टर श्रीराम नेने की खुशियां इस वक्त सातवें आसमान पर हैं। एक्ट्रेस के पति श्रीराम ने टाटा की पहली इलेक्ट्रिक कार Tata Nexon EV Dark Edition खरीदी है। इस कार की कीमत 17.15 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। श्रीराम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर कार की झलक भी फैंस के साथ शेयर की है।

PunjabKesari

 

श्रीराम नेने ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ''अभी-अभी भारत में नई EV लॉन्च हुई है। मैं कार, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और राइडिंग से बहुत प्रभावित हूं। यूजर एक्सपीरिएंस लेटेस्ट एप्स और ट्रैकिंग के साथ अद्भुत और पूर्ण है और होम चार्जर के साथ आता है और सभी उचित मूल्य पर उपलब्ध है। सबसे जरूरी बात इसे भारत में निर्मित और डिजाइन किया गया है। यह विदेशी तेल पर हमारी निर्भरता को कम करता है।''

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dr Shriram Nene (@drneneofficial)

वीडियो में देखा जा सकता है कि Tata Nexon EV का लुक बेहद शानदार है और फीचर्स के मामले में भी यह जबरदस्त है। माधुरी के पति द्वारा खरीदी ब्लैक लुक की EV को देख फैंस भी काफी प्रभावित हो रहे हैं और कमेंट कर उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाईयां भी दे रहे हैं।

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati

Recommended News

Related News

static