भारत में लांच हुए लॉजिटेक K120 और MK235 वायरलैस हिंदी कीबोर्ड

4/6/2018 8:40:59 PM

जालंधर- इलेक्टरिक प्रोडक्ट निर्माता कंपनी लॉजिटेक ने भारत में हिंदी भाषी लोगों के लिए तकनीक को उनकी भाषा के साथ और भी आसान बनाने के लिए दो नए हिंदी देवनागरी कीबोर्ड K120 और MK235 नाम से पेश किए हैं। कंपनी के इन नए देवनागरी कीबोर्ड् से लोगों के पास अब अंग्रेजी के अलावा हिंदी का भी ऑप्शन रहेगा और वे जिस भाषा में ज्यादा सहज महसूस व काम करना पसंद करते हैं उसे आसानी से कर पाएंगे।

 

कीमत व उपलब्धता 

कीमत की बात करें तो MK235 एक वायरलैस देवनागरी कीबोर्ड है जोकि एक माउस के कॉम्बो के साथ है और इसकी कीमत 1995 रूपए है। जिसके साथ कंपनी 1 साल का वॉरटी ऑफर भी दे रही है।

 

वहीं दूसरा K120 कीबोर्ड एक सामान्य हिंदी कीबोर्ड है जिसकी कीमत 695 रूपए है और ये 3 साल की वॉरंटी के साथ है। इन दोनों ही कीबोर्ड्स की बिक्री 15 अप्रैल से अमेजन इंडिया पर शुरु हो जाएगी, जिसके अलावा इन्हें ऑफलाइन माध्यम से रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा।

 

लांचिंग 

लांच के अवसर पर लॉजिटेक एशिया पैसिफिक के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमंता दत्ता का कहना है कि ''हमें Digital भारत अभियान के माध्यम से डिजिटल इंडिया मिशन को आगे बढ़ाते हुए खुशी हो रही है और हमें भरोसा है कि यह देश में डिजिटल विभाजन को कम करने में योगदान देगा। लॉजिटेक इस बात पर भरोसा करती है कि भाषा कभी भी नई तकनीक के प्रयोग व सीखने में बाधा नहीं बननी चाहिए। हम मानते हैं कि इन नए कीबोर्ड्स से लोगों को एक ऑप्शन मिलेगा और इसकी वजह से लाखों लोगों को डिजिटल इंडिया अभियान से जुड़ने में सहायता मिलेगी।''

 

बता दें कि लॉजिटेक MK235 वायरलैस हिंदी कीबोर्ड को USB के माध्यम से कनेक्ट किया जा सकता है और इसमें 2 AAA बैटरीज कीबोर्ड के लिए और 1 AA बैटरी इसके माउस के लिए है। इसके अलावा ये कॉम्बो विंडोज 7, विंडोज 8, विंडोज 10 और क्रोम OS आदि की कंपेटीबिलिटी के साथ है और इसके माउस में ऑन/ऑफ के लिए पावर बटन भी दिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static