RGB लाइट्स के साथ Logitech ने भारत में लॉन्च किया अपना नया मैकेनिकल गेमिंग कीबोर्ड
2/25/2022 12:04:57 PM

गैजेट डेस्क: Logitech ने अपने नए एडवांस गेमिंग कीबोर्ड को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस कीबोर्ड को Logitech G Pro नाम के साथ लाया गया है। कंपनी ने कहा है कि इसमें GX Blue क्लिकी स्विच दिए गए हैं। Logitech G PRO मैकेनिकल गेमिंग कीबोर्ड की कीमत 10,995 रुपये है। इसके डिजाइन को कंमपैक्ट बनाया गया है जिससे यह टेबल पर बहुत ही कम जगह घेरेगा। इसे कैरी बैग में लेकर आसानी से ट्रेवल भी किया जा सकता है।
Logitech G Pro कीबोर्ड को खास तौर पर प्रोफेशनल गेमर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें कस्टमाइजेबल RGB लाइटिंग भी दी गई हैं। इस कीबोर्ड में स्वैपेबल इमोजी कीज भी हैं। Logitech POP Keys कीबोर्ड की कीमत 9,995 रुपये है। बता दें कि पिछले सप्ताह ही Logitech ने POP Keys और POP माउस को पेश किया है।