5.3 इंच की HD डिस्प्ले के साथ लांच हुआ LG X4 स्मार्टफोन
3/5/2018 10:42:48 AM

जालंधरः साउथ कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एलजी ने आज अपना नया स्मार्टफोन LG X4 के नाम से लांच किया है, जिसकी कीमत 297,000 won यानी लगभग 17,800 रुपए है। कंपनी ने ये स्मार्टफोन फिलहाल कोरिया में पेश किया है। वहीं, कलर ऑप्शन की बात करें तो कंपनी ने LG X4 स्मार्टफोन ब्लैक और ब्लू कलर के ऑप्शंस के साथ पेश किया है।
LG X4 स्मार्टफोन के फीचर्सः
डिस्प्ले | 5.3 इंच (1280 x 720 pixels) |
प्रोसैसर | 1.4GHz क्वार्ड-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसैसर |
रैम | 2GB |
इंटर्नल स्टोरेज | 16GB |
रियर कैमरा | 8MP |
फ्रंट कैमरा | 5MP |
बैटरी | 3,000mAh |
अॉपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड 7.1.1नॉगट |
कनैक्टिविटी | 4G LTE, वाई-फाई (802.11 b/g/n), वाई-फाई डायरेक्ट, ब्लूटुथ 4.2, GPS, माइक्रो USB पोर्ट |