1 अगस्त को पेश हो सकता है LG V30 स्मार्टफोन, जानकारी आई सामने

7/13/2017 3:28:16 PM

जालंधरः पिछले कुछ समय से एलजी के आने वाले वी30 स्मार्टफोन के बारे में लगातार कोई न कोई जानकारी सामने आ रही थी। लेकिन अब लगता है कि फोन को जल्द ही पेश कर दिया जाएगा, क्योंकि कंपनी ने 31 अगस्त को होने वाले एक लांच इवेंट के लिए टीज़र साझा किया है।

इस टीज़र के बैकग्राउंड में ‘V’ बना हुआ है जिससे साफ संकेत मिलता हैं कि कंपनी इस इवेंट में एलजी वी30 स्मार्टफोन पेश करेगी। इस स्मार्टफोन में पतले बेज़ल वाला डिस्प्ले होगा और इसमें एक डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। फोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर होने की उम्मीद है। इसके अलावा डिस्प्ले का साइज़ 6 इंच जबकि फोन का डाइमेंशन 151.4x75.2x7.4 मिलीमीटर रहने की उम्मीद है। बता दें कि अभी ये सभी ख़बरें लीक पर आधारित होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static