ट्रिपल रियर कैमरे और फास्ट चार्जिंग की सपोर्ट के साथ लॉन्च हुआ LG Stylo 6 स्मार्टफोन
5/20/2020 3:16:01 PM
गैजेट डैस्क: LG ने आखिरकार अपने नए Stylo 6 स्मार्टफोन को अमेरिका में लॉन्च कर दिया है। इस लाजवाब फोन को बेहतर आस्पेक्ट रेशियो, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और फास्ट चार्जिंग की सपोर्ट के साथ लाया गया है। इसकी कीमत 220 डॉलर (करीब 16,600 रुपये) रखी गई है और इसे सबसे पहले अमेरिका में ही उपलब्ध किया जाएगा। फिलहाल भारत में इसे कब तक लाया जाएगा इसकी जानकारी कम्पनी ने नहीं दी है।
LG Stylo 6 के स्पैसिफिकेशन्स
डिस्प्ले |
6.8 इंच की वॉटरड्रॉप फुल FHD |
प्रोसैसर |
हीलियो P35 |
रैम |
3 जीबी |
इंटर्नल स्टोरेज |
64 जीबी |
ऑपरेटिंग सिस्टम |
एंड्रॉयड 10 पर आधारित UI (यूजर इंटरफेस) |
ट्रिप्ल रियर कैमरा सैटअप |
13MP (प्राइमरी लेंस) + 5MP (अल्ट्रा वाइड शूटर) + 5MP (डेप्श सेंसर) |
फ्रंट कैमरा |
13MP |
बैटरी |
4,000mAh |
कनैक्टिविटी |
4G, ब्लूटूथ 5.0, WiFi 802.11, GPS और USB पोर्ट टाइप-C |
खास फीचर |
18 वॉट फास्ट चार्जिंग |