48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ LG ने लॉन्च किया Style 3 स्मार्टफोन, जानें कीमत
4/11/2020 12:48:04 PM
 
            
            
            
            
            गैजेट डैस्क: दक्षिण कोरिया की इलैक्ट्रोनिक्स कम्पनी LG ने अपने लेटैस्ट स्मार्टफोन Style 3 को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 48 मेगापिक्सल के मेन कैमरे, दमदार प्रोसैसर और लम्बी बैटरी की सपोर्ट के साथ लाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन की कीमत 26,717 JPY (करीब 38,000 रुपये) है। इसे दो कलर ऑप्शन्स मिरर ब्लैक और ऑरोरा व्हाइट में खरीदा जा सकेगा।

LG Style 3 की स्पैसिफिकेशन्स
| डिस्प्ले | 6.1 इंच की OLED QHD | 
| प्रोसैसर | स्नैपड्रैगन 845 | 
| रैम | 4 जीबी | 
| इंटर्नल स्टोरेज | 64 जीबी | 
| ऑपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड 10 | 
| रियर कैमरा | 48MP+5MP | 
| फ्रंट कैमरा | 8MP | 
| बैटरी | 3,500 mAh | 
| कनैक्टिविटी | Wi-Fi, GPS, ब्लूटूथ और USB पोर्ट | 


