6.6 इंच की बड़ी डिस्प्ले और क्वॉड रियर कैमरा सैटअप के साथ लॉन्च हुआ LG Q52
10/26/2020 2:53:08 PM

गैजेट डैस्क: दक्षिण कोरिया की इलैक्ट्रोनिक्स कंपनी एलजी ने अपने लेटैस्ट स्मार्टफोन LG Q52 को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी क्वॉड रियर कैमरा सैटअप के साथ लेकर आई है जिनमें से मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इस फोन को 6.6 इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ लाया गया है। LG Q52 को फिलहाल सिर्फ दक्षिण कोरिया में ही लॉन्च किया गया है और वहां इसकी कीमत KRW 3,30,000 यानी करीब 21,500 रुपये है। LG Q52 को सिल्की व्हाइट और मिल्की रेड कलर वेरियंट में कंपनी 28 अक्तूबर से उपलब्ध करेगी। फिलहाल इसकी बिक्री भारत में कब से शुरू होगी इसकी जानकारी एलजी ने नहीं दी है।
LG Q52 की स्पैसिफिकेशन्स
डिस्प्ले |
6.6 इंच की HD+ पंचहोल |
प्रोसैसर |
2.3GHz का ऑक्टाकोर |
रैम |
4 जीबी |
इंटर्नल स्टोरेज |
64 जीबी |
ऑपरेटिंग सिस्टम |
एंड्रॉयड 10 |
क्वॉड रियर कैमरा सैटअप |
48MP (प्राइमरी) + 5MP (वाइड एंगल) + 2MP (मैक्रो सेंसर) + 2MP (डेप्थ सेंसर) |
फ्रंट कैमरा |
13MP |
बैटरी |
4,000mAh |
कनैक्टिविटी |
4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, NFC, USB टाइप-C पोर्ट और 3.5mm का हैडफोन जैक |