Lenovo ने उतारा मल्टी फंक्शनल स्मार्ट डिवाइस, अमेज़न इको से होगी टक्कर

7/30/2018 2:42:26 PM

जालंधर- चीनी कंपनी लेनोवो ने मार्केट में अपना स्मार्ट डिस्प्ले डिवाइस लांच किया है और यह गूगल असिस्टेंस की मदद से काम करता है। लेनोवो का यह स्मार्ट डिस्प्ले दो स्क्रीन वेरिएंट में पेश किया है। जिसमें एक का स्क्रीन साइज 8 इंच का है, जबकि दूसरे वेरिएंट का स्क्रीन साइज 10 इंच है। यह स्मार्ट डिवाइस एक बड़े टेबलेट की तरह ही दिखाई देता है, जिसके दूसरे साइड में ग्रिल दिया गया है। डिवाइस पीछे की तरफ से फ्लैट दिखाई देता है जिसके बाईं तरफ एक स्पीकर दिया गया है। 8 इंच वाला वेरिएंट ग्रे और वाईट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है जबकि, 10 इंच वाला वेरिएंट केवल वाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है जिसके पीछे में बैंबू डिजाइन दिया गया है। माना जा रहा है कि लेनोवो के इस डिवाइस से अमेज़न इको को कड़ी चुनौती मिल सकती है।

 

PunjabKesari

 

कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें तो 8 इंच वाले वेरिएंट की कीमत 199.99 अमरीकी डॉलर यानी 13,700 रुपए, 10 इंच वाले वेरिएंट की कीमत 249.99 अमरीकी डॉलर यानी करीब 17,250 रुपए है। यह डिवाइस फिलहाल केवल अमरीका में उपलब्ध है और भारत में इसके लांच होने संबंधी कोई जानकारी सामने नहीं अाई है। 

 

PunjabKesari

 

स्पेसिफिकेशन्स

लेनोवो स्मार्ट डिवाइस के  8 इंच वाले वेरिएंट में 1280 x 800 रेजोल्यूशन की स्क्रीन दी गई है जबकि, 10 इंच वाले वेरिएंट में 1920 x 120 रेजोल्यूशन का डिस्पले पैनल दिया गया है। इसमें प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 624 एसओसी क्वाड कोर, रैम  2 जीबी, फ्लैश ई-मल्टीमीडिया मेमोरी कार्ड 4 जीबी, फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का दिया गया है। 

 

PunjabKesari

 

वहीं डिवाइस में 2 x 2 माइक्रोफोन सेटअप भी दिया गया है। इस डिवाइस को आप “Hey Google” वॉयस कमांड के जरिए ऑपरेट कर सकते हैं। इसके अलावा डिवाइस गूगल एप्स यू-ट्यूब आदि को भी सपोर्ट करता है।

 

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jeevan

Recommended News

Related News

static