सिंगल चार्ज पर 13 घंटों का बैटरी बैकअप देगा लेनोवा का यह लेटैस्ट टैबलेट

7/10/2017 4:33:34 PM

जालंधर: मल्टीनैशनल टैक्नोलॉजी कम्पनी लेनोवो ने पिछले वर्ष योगा बुक को लांच किया था और अब कम्पनी ने योगा ए12 को पेश किया है। योगा बुक के मुकाबले योगा ए12 की कीमत कम रखी गई है। 12.2 इंच की स्क्रीन साइज वाली इस 2-इन-1 डिवाइस (लैपटॉप + टैबलेट) में सॉलिड-स्टेट की-बोर्ड लगा है। 

halo Keyboard 

योगा ए12 को बड़ा एंड्रॉयड टैबलेट (12.2 इंच) भी कहा जा सकता है। इसमें ॥ड्डद्यश की-बोर्ड लगा है जो टच स्क्रीन का भी काम करता है। इसमें लगा स्मूद, बैकलिट की-बोर्ड हैप्टिक की-बोर्ड के जरिए प्रतिक्रिया भी देता है।

लेनोवो योगा ए12 के फीचर्स 

- एच.डी. (1, 280 & 800 पिक्सल) रैजोल्यूशन को सपोर्ट करती है 12.2 इंच की डिस्प्ले 

- इंटेल एटम एक्स5 प्रोसैसर के साथ लगी है 2 जी.बी. रैम  

- योगा ए12 में मिलेगी 32 जी.बी. की इन-बिल्ट स्टोरेज

- एक किलोग्राम से भी कम वजनी है योगा ए12

- इसे बनाने में किया गया है मैगनीशियम और एल्यूमीनियम का प्रयोग

- गनमैटल ग्रे और रोज गोल्ड रंगों में होगा उपलब्ध

- एंड्रॉयड मार्शमैलो ऑप्रेटिंग सिस्टम पर काम करता है यह टैबलेट 

- एक बार चार्ज करने पर मिलेगी 13 घंटों की बैटरी लाइफ

कीमत : 

इसकी कीमत 299 अमरीकी डॉलर (लगभग 20,000 रुपए) रखी गई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी बिक्री 8 फरवरी से शुरू हो जाएगी। हालांकि भारत में इसके लांच की कोई जानकारी नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

static