सिंगल चार्ज पर 8 दिन चलेगा Lenovo का नया स्मार्ट बैंड

7/3/2018 10:15:10 AM

जालंधर- चीनी कंपनी लेनोवो ने भारत में कम कीमत पर अपना नया स्मार्टबैंड Lenovo HX06 लांच कर दिया है। इस स्मार्टबैंड में 60एमएएच की बैटरी दी गई है और कंपनी ने दावा किया है कि सिंगल चार्ज पर स्मार्टबैंड की बैटरी 8 दिन तक चलती है। कंपनी ने इस स्मार्टबैंड की कीमत 1,299 रुपए रखी है। वहीं HX06 बैंड एक्सक्लूसवली ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा।

 

 

Lenovo HX06 

लेनोवो के इस स्मार्टबैंड में 0.87 इंच की ओलेड मोनोक्रोम डिस्प्ले दी गई है। Lenovo HX06 स्मार्टबैंड IP67  रसिस्टेंट है। यह स्मार्टबैंड वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट है। यानी इस स्मार्टबैंड पर धूल-पानी का कोई असर नहीं होगा। इसके साथ ही बैंड में यूएसबी पोर्ट और ब्लूटूथ फीचर भी दिया गया है।

इस डिवाइस के जरिए यूजर्स अलार्म सेट कर सकते हैं। इसके अलावा, कॉल अलर्ट और मैसेज नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं। माना जा रहा है कि यह स्मार्टबैंड शाओमी के Mi Band 2 को कड़ी चुनौती देगा।

 

 

 

Punjab Kesari