जानें सीसीटीवी कैमरे से जुड़ी यह खास जानकारी

11/27/2017 3:24:48 PM

जालंधर- अाज के समय में घर और काम के स्थान पर सुरक्षा प्रदान करने का सबसे लोकप्रिय और प्रभावी तरीका सीसीटीवी कैमरा है। सीसीटीवी कैमरा सावधानी एवं सुरक्षा के तौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला एक उपकरण होता है जिसका पूरा नाम होता है क्लोज सर्किट टीवी है। अाइए जानते है इसके बारे में...

 

1. बुलेट कैमरा 

यह कैमरा ट्यूब की तरह होता है। इसमें सिल्वर या एल्युमिनियम शेप के कवर में लेंस होता है। छोटा आकर होने के कारण इसे आसानी से दीवारों में लगाया जा सकता है। इसमें खासियत यह है की यह अंधेरे में भी रिकॉर्डिंग कर सकता है।

 

2. इंफ्रारेड कैमरा 

इस कैमरे के चारों ओर इंफ्रारेड एलईडी लगी होती है, इससे कम रोशनी में भी तस्वीर रिकॉर्ड हो जाता है और यह रात के लिए खास होता है।


3. हिडेन कैमरा 

यह बॉक्स की तरह होता है और इसका इस्तेमाल रिटेल दुकानों में ज्यादा किया जाता है। बॉक्स होने के कारण सुरक्षा कि नजर से इसका इस्तेमाल ज्यादा होता है।


4. आईटी कैमरा 

यह डिजिटल कैमरा होता है। इसकी गुणवत्ता अन्य  एनालॉग कैमरा से 20 गुना ज्यादा होता है।


5. पीटीजेड कैमरा 

PTZ  कैमरों को रिमोटली ऊपर, नीचे, बाएं या दाएं घूमा सकते है और इन्‍हे ज़ूम इन और ज़ूम आउट कर सकते है| इन कैमेरों में अक्‍सर आटोमेटिक ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग का फीचर होता है| PTZ सीसीटीवी कैमरें आकार में बड़े होते है और इनकी देखने की क्षमता 360 डिग्री होती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static