Lava ने भारत में लॉन्च किए तीन मेड इन इंडिया फोन्स, जानें इनके बारे में सब कुछ
8/11/2020 11:10:49 AM

गैजेट डैस्क: भारत की मोबाइल फोन निर्माता कंपनी लावा ने Lava Z61 Pro, Lava A5 और Lava A9 का ProudlyIndian एडिशन लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि इन्हें 74वें स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर पेश किया गया है। यहीं कारण है कि Lava A9 के ProudlyIndian स्पेशल एडिशन को तिरंगे के रंग में रंगा गया है और फोन के बैक पैनल पर #ProudlyIndian लोगो भी लगा है। इन तीनों की बिक्री जल्द शुरू होगी।
Lava Z61 Pro, Lava A5 और Lava A9 की कीमत
Lava Z61 Pro के 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटर्नल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,777 रुपये है। यह फोन पहले से अंबर रेड, मिडनाइट ब्लू और सैंपेन गोल्ड कलर वेरियंट में मौजूद था और अब एक #ProudlyIndian वेरिएंट भी इनमें जुड़ गया है। Lava A5 की कीमत 1,399 रुपये और Lava A9 की कीमत 1,574 रुपये है।
Lava Z61 Pro की स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले | 5.45 इंच की HD प्लस |
प्रोसैसर | 1.6GHz का ऑक्टाकोर |
रैम | 2 जीबी |
इंटर्नल स्टोरेज | 16 जीबी |
रियर कैमरा | 8 मेगापिक्सल |
सैल्फी कैमरा | 5 मेगापिक्सल |
खास फीचर्स | फेस अनलॉक |
कनैक्टिवीटी | डुअल सिम, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई, जीपीएस, यूएसबी ओटीजी और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट |
बैटरी | 3100mAh |
Lava A5 के स्पैसिफिकेशन्स
डिस्प्ले | 2.4 इंच |
बैटरी | 1,000 एमएएच |
कैमरा | VGA |
कनैक्टिविटी | एफएम रेडियो, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एमपी3 सपोर्ट और ब्लूटूथ |
Lava A9 की स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले | 2.8 इंच की QVGA |
रियर कैमरा | 1.3 मेगापिक्सल |
रैम | 4 जीबी |
बैटरी | 1700mAh |
खास फीचर | एफएम रेडियो, छह दिनों के बैकअप का दावा |
कनैक्टिविटी | 3.5एमएम हेडफोन जैक |