लावा ने लॉन्च किया नया बजट स्मार्टफोन, जानें कीमत
1/17/2020 6:02:25 PM
गैजेट डैस्क: भारत की मोबाइल फोन निर्माता कम्पनी लावा ने अपने नए बजट स्मार्टफोन Lava Z71 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 6,299 रुपये रखी गई है। इसे रूबी रेड और स्टील ब्लू कलर ऑप्शन के साथ सबसे पहले ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा जा सकेगा।
- बजट स्मार्टफोन होने के बावजूद इस फोन में गूगल असिस्टेंट और फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। लावा के इस फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा और ये फ्लैश को भी सपोर्ट करता है। Lava Z71 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित Star OS 5.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और यह फेस अनलॉक को भी सपॉर्ट करता है।
Lava Z71 फोन के स्पैसिफिकेशन्स
डिस्प्ले | 5.7 इंच की HD+ डॉट नॉच |
प्रोसैसर | 2GHz क्वॉड-कोर मीडियाटेक Helio A22 16nm |
ऑपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित Star OS 5.1 |
रैम | 2GB |
इंटर्नल स्टोरेज | 32GB |
एक्सपैंडेब्ल स्टोरेज | micro SD कार्ड से 256GB तक |
ड्यूल रियर कैमरा सैटअप | 13MP+2MP |
फ्रंट कैमरा | 5MP |
कनैक्टिविटी | VoLTE सपॉर्ट के साथ ड्यूल सिम |
बैटरी | 3,200 mAh |