HTC U11 स्मार्टफोन के लिए जारी हुआ लेटेस्ट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट

11/17/2017 9:46:45 AM

जालंधरः ताइवन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी HTC ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन HTC U11 के लिए लेटेस्ट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट जारी कर दिया है। इस बात की जानकारी तब मिली जब ट्विटर पर कई सारे यूजर्स ने लेटेस्ट एंड्रॉयड अपडेट के स्क्रीनशॉट को शेयर किए। इस नए सॉफ्टवेयर अपडेट का साइज 1.3GB है। इस अपडेट के बाद यूजर ब्लूटूथ 5.0 का प्रयोग कर पाएंगे जोकि पहले से तेज काम करता है। इसके अलावा इसमें बैकग्राउंड लिमिट, ऑटोफिल, पिक्चर इन पिक्चर, नोटिफिकेशन डॉट्स, एंड्रॉयड इंस्टेंट एप और बैटरी लाइफ सेवर जैसे टॉप फीचर्स मिलते हैं। 

 

 

HTC U11 के फीचर्स

डिस्प्ले   5.5 इंच (रेजोल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल्स)
प्रोसैसर  2.4GHz क्वालकोम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसैसर
रैम   6GB
इंटर्नल  स्टोरेज  128GB
माइक्रोएसडी  कार्ड स्पोर्ट  2TB 
रियर कैमरा  12MP
फ्रंट कैमरा  16MP
बैटरी  3000mAh 
ऑपरेटिंग  सिस्टम  एंड्रॉयड 7.1.1 नॉगट
कनैक्टिविटी  4G, USB 3.1 Gen 1 टाइप C पोर्ट, GPS/AGPS, GLONASS, ब्लूटुथ 4.2 और NFC

 

 
 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

static