लैंड रोवर डिफेंडर ने खींचा 10 गुना भारी कार्गो ट्रक, देखें वीडियो

1/29/2021 4:14:14 PM

ऑटो डैस्क: दुनियाभर में लैंडरोवर सबसे मजबूत और टिकाऊ SUV बनाने के लिए काफी लोकप्रिय है। हाल ही में सोशल मीडिया पर लैंड रोवर डिफेंडर की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसे कि लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं। इसमें लैंड रोवर डिफेंडर द्वारा एक ट्रक को खींचते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो को लैंड रोवर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है। हैरानी की बात तो यह है कि लैंड रोवर डिफेंडर जिस ट्रक को खींच रही है वो खाली नहीं है बल्कि उस ट्रक में 7 एसयूवी कारें पहले से ली लदी हुई हैं।

 

कंपनी का कहना है कि इस एसयूवी की टोइंग क्षमता अद्भुत है इसकी वजह से ही यह कार अपने से 10 गुना भारी ट्रक का वजन खींच रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एसयूवी से कहीं भारी कार्गो ट्रक बर्फबारी के कारण रास्ते में फंस गया है जिसे कि डिफेंडर द्वारा बर्फ भरे रास्ते से निकाला जा रहा है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Hitesh

Related News

static