भारत में लांच हुई Lamborghini Aventador SVJ, टॉप स्पीड 350 km/h

1/22/2019 10:15:22 AM

ऑटो डेस्क- अपनी लग्जरी कारों को लेकर दुनियाभर में जानी जाती इटली की सुपरकार निर्माता कंपनी लेम्बोर्गिनी ने भारत में अवेंटाडोर SVJ कार को लांच कर दिया है। कंपनी के लिए लेम्बोर्गिनी अवेंटाडोर SVJ भारत में अब तक की सबसे पावरफुल कार है। पावरफुल होने के साथ ही लेम्बोर्गिनी अवेंटाडोर SVJ दुनिया की सबसे फास्टेस्ट कार में भी गिनी जाती है। इसका लैप रिकॉर्ड टाइम 6:44:97s का है, जो कि पोर्शे 911 जीटी2 आरएस के रिकॉर्ड से 2 सेकंड ज्यादा फास्ट है। कंपनी ने इसकी कीमतों की कोई जानकारी नहीं दी है, फिर भी हम अनुमान लगा सकते हैं कि लेम्बोर्गिनी अवेंटाडोर SVJ की कीमत 8.5 करोड़ रुपए के आस-पास हो सकती है।  

फीचर्स 

पिछले मॉडल के मुकाबले लेम्बोर्गिनी अवेंटाडोर SVJ में कई ऐसे बदलाव किये गए हैं जो इस लग्जरी कार को एकदम नया और दिलचस्प बनाते हैं। इसके साइड स्कर्ट्स, कार्बन-फाइबर इंजन कवर और साइड एयर इंटेक्स पहले से काफी बड़े और नए डिजाइन के हैं। लेम्बोर्गिनी अवेंटाडोर SVJ के पीछे के हिस्से में भी कई नई चीजों को शामिल किया गया है जैसे इसमें नया डिफ्यूज़र और एक्टिव रियर विंग लगाया गया है। इसके अलावा इसके पीछे नया डुअल-एग्जॉस्ट भी लगाया गया है। इसका स्टीयरिंग भी पहले से काफी सुविधाजनक और सरल है। कार में ड्राइवर के पोज़िशन को भी पहले से ज्यादा कंफर्टेबल बनाया गया है।

पावरफुल इंजन

लेम्बोर्गिनी अवेंटाडोर SVJ में 6.5-लीटर बेहद ही पावरफुल V12 इंजन लगा है जोकि 759 बीएचपी की पावर और 720 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इस इंजन में 7-स्पीड सिंगल-क्लच ऑटोमेटेड मैनुअल गियरबॉक्स लगा है जो कि सभी चारों पहियों को पावर सप्लाई करता है। 

स्पीड
कंपनी का दावा है कि 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में लेम्बोर्गिनी अवेंटाडोर SVJ को मात्र 2.8 सेकंड का समय लगता है वहीं इसकी टॉप स्पीड 350 किलोमीटर प्रतिघंटे की है। वहीं 200 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ने में इसे महज 8.6 सेकंड का समय लगता है जो कि लाजवाब है। 
 

Jeevan