LA Auto Show 2018: BMW ने दिखाई भविष्य की इलैक्ट्रिक कार, एक चार्ज में तय करेगी 611Km का सफर

12/1/2018 11:31:30 AM

अॉटो डेस्क- दुनिया के सबसे बड़े ऑटो शोज में से एक लॉस एंजेलिस 2018 ऑटो शो का आगाज हो गया है। इसे 30 नवम्बर से 9 दिसम्बर तक कैलीफोर्निया के लॉस एंजेलिस कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जा रहा है। इस शो में BMW ने भविष्य की इलैक्ट्रिक कार Vision iNEXT कन्सैप्ट को शोकेस किया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि बिना चालक के भी इसे चलाया जा सकता है। 0 से 100 की स्पीड महज सिर्फ 4 सैंकेड में पकड़ती है। 


लैवल 3 ऑटोनोमस कार

इसे लैवल 3 ऑटोनोमस कार कहा गया है जो एक चार्ज में 380 मील (लगभग 611 किलोमीटर) का सफर तय कर सकती है।माना जा रहा है कि ईंधन से चलने वाली करों से प्रदूषण का स्तर दुनिया भर में काफी बढ़ गया है। इसी वजह से अब BMW का ध्यान पूरी तरह से इलैक्ट्रिक व्हीकल्स पर है। फिलहाल इसे एक कन्सैप्ट के तौर पर तैयार किया गया है और इसके प्रॉडक्शन मॉडल के 2021 तक आने की उम्मीद है। 


 

Jeevan