भारत में जल्द लॉन्च होगी KTM 250 एडवेंचर बाइक, तस्वीरों से हुआ खुलासा

8/31/2019 11:09:32 AM

ऑटो डैस्क : भारत में लंबे इंतजार के बाद KTM जल्द अपनी 250cc एडवेंचर बाइक को पेश कर सकती है। सूत्रों के अनुसार इस बाइक की तस्वीरें और इससे जुड़ी कई जानकारियां सामने आई है।

  • KTM 250 एडवेंचर बाइक को LED हैडलाइट्स की बजाय हैलोजन बल्ब से चलने वाली हैडलाइट्स के साथ लाया जा सकता है। वहीं इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल मिल सकता है।
  • इस बाइक में कॉन्टिनेंटल टायरों की बजाए ऑफरोडिंग टायरों का उपयोग हो सकता है। 

पावरफुल इंजन

इस बाइक का इंजन बीएस 6 पर आधिरित होगा जोकि 250सीसी का होने के साथ 30एचपी की पावर व 24एनएम का टार्क पैदा करेगा। फिलहाल इसे कब तक लॉन्च किया जाएगा, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। 

Hitesh