भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रही Koo ऐप, दो करोड़ के पार हुई यूजर्स की संख्या
12/27/2021 11:46:59 AM
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2021_12image_11_46_452763441kooappnews.jpg)
गैजेट डेस्क: भारत में कू ऐप को ट्विटर की टक्कर में लाया गया था जोकि काफी तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इस ऐप को पहले सिर्फ कन्नड़ भाषा में उपलब्ध किया गया था लेकिन अब यह ऐप 10 भाषाओं में उपलब्ध है। साल 2021 में इस देसी ऐप की सफलता ने सबको चौंका दिया है। दिसंबर 2021 के मध्य तक Koo App ने 2 करोड़ डाउनलोड्स के आंकड़े को छू लिया है। खास बात यह है कि इस देसी मंच ने 50 लाख से ज्यादा यूजर्स केवल दो महीने के भीतर जोड़े हैं।
आपको बता दें कि Koo App अब हिंदी, मराठी, गुजराती, तमिल, तेलुगु, पंजाबी, बंगाली, असमिया और अंग्रेजी समेत 10 भाषाओं में उपलब्ध हो चुकी है। इस प्लेटफॉर्म पर मशहूर हस्तियां भी मौजूद हैं। Koo App में अब जल्द ही 22 भारतीय भाषाओं की सपोर्ट को शामिल किया जाएगा।