भारत में लांच हुअा Kodak 55-इंच 4K UHD स्मार्ट टीवी

10/12/2017 8:19:33 PM

जालंधर- भारत में कोडेक का 55-इंच 4K UHD स्मार्ट टीवी लांच हो गया है, जिसकी कीमत 43,990 रूपए है। यह स्मार्ट टीवी एक्सक्लूसिव रूप से फ्लिपकार्ट पर अक्टूबर, 2017 के आखिरी तक बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। 
 

स्पेसिफिकेशंस 

इस स्मार्ट टीवी में 55-इंच का 4K UHD स्क्रीन है जिसका स्क्रीन रेज्योलेशन 3840 x 2160 पिक्सल है। इसके अलावा, यह टीवी 1.4GHz डुअल-कोर प्रोसेसर व माली T720 GPU के साथ चलता है। इसमें 1GB रैम और 8GB फ्लैश स्टोरेज है। इस स्मार्ट टीवी के साथ एक स्पेशल रिमोट है, जिसमें यूट्यूब, नेटफ्लिक्स और हॉटस्टार के लिए अलग से बटन है।


ये स्मार्ट टीवी एंड्रॉयड 4.4 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। यह Aptoide TV एप्प स्टोर के साथ प्री-लोडेड आता है, जहां से यूजर पसंदीदा चीजे डाउनलोड कर सकते हैं। 

 

बेहतर साउंड

यह कोडेक टीवी 210W के स्पीकर्स के साथ आता है, जिसके लिए कंपनी का दावा है कि इससे यूजर्स को बेहतर साउंड अनुभव मिलेगा।
 

इसके अलावा, ये स्मार्ट टीवी LAN कनेक्टिविटी सुविधा के साथ आता है, जिसके जरिए यूजर अपने मोबाइल डिवाइस को टीवी पर स्क्रीनकास्ट कर पाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static