तीन महीने में  Kia Seltos ने Hyundai Creta को पछाड़ा, बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV

11/8/2019 5:42:17 PM

नई दिल्ली: Kia Seltos ने लॉन्चिंग के साथ ही बाजार में तहलका मचा दिया है। Kia ने ढाई महीने पहले अपनी पहली कार को भारत में लॉन्च किया था। अब यही गाड़ी भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बन गई है। Kia Seltos इस साल भारत में 22 अगस्त को लॉन्च हुई थी और अब अक्टूबर महीने में ये भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बन गई है। 

आंकड़ों के मुताबिक Kia मोटर्स अभी तक 26,840 यूनिट्स बेच चुकी है। अगस्त में 6,236 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि सितंबर में यह आंकड़ा बढ़ कर 7,754 यूनिट्स तक पहुंच गया। जबकि अक्टूबर में यह संख्या 12,850 यूनिट की रही।
बिक्री के मामले में ह्यूंदै क्रेटा दूसरे नंबर पर रही। कभी यह बिक्री के मामले में देश की टॉप-10 कारों में शामिल थी, लेकिन अक्टूबर में इसकी बिक्री घट कर 7,269 यूनिट तक पहुंच गई। जबकि पिछले साल अक्टूबर में 11,702 यूनिट्स बिकी थीं।

हम आपको अक्टूबर 2019 की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें Hyundai Creta, Mahindra Scorpio, MG Hector, XUV500, Maruti Suzuki S-Cross, Tata Harrier, Jeep Compass, Renault Duster से लेकर Nissan Kicks तक शामिल हैं। डालते हैं एक नजर—

Kia Seltos- अक्टूबर 2019 में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बन गई है। भारतीय बाजार में इसके 12,854 यूनिट्स की बिक्री हुई है।

PunjabKesari
Hyundai Creta- Hyundai Creta भारतीय बाजार में Kia Seltos के बाद दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV रही। इसके अक्टूबर 2019 में 7,269 यूनिट्स की बिक्री हुई है। वहीं, इसके अक्टूबर 2018 में 11,702 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

Mahindra Scorpio- भारत की सबसे लोकप्रिय गाड़ियों में से एक Mahindra Scorpio अक्टूबर 2019 में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV रही। इसके अक्टूबर 2019 में 4,628 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। वहीं, अक्टूबर 2019 में इसके 4,603 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

MG Hector- MG Motor की भारत में सबसे पहली गाड़ी MG Hector को भारतीय ग्राहकों का भरपूर साथ मिल रहा है। भारत की सबसे पहली इंटरनेट कार की अक्टूबर 2019 में 3,536 यूनिट्स की बिक्री हुई है।

Mahindra XUV500 - Mahindra XUV500 के भारतीय बाजार में 1,378 यूनिट्स बिके हैं। जबकि, अक्टूबर 2018 में इसके 2,156 यूनिट्स बिके थे।

Maruti Suzuki S-Cross - Maruti Suzuki S-Cross के अक्टूबर 2019 में 1,356 यूनिट्स बिके हैं। अक्टूबर 2018 में इसके 3,317 यूनिट्स बिके थे।

Tata Harrier- अक्टूबर 2019 में Tata Harrier के 1,258 यूनिट्स की बिक्री हुई है।

Jeep Compass- Jeep Compass के अक्टूबर 2019 में 854 यूनिट्स की बिक्री हुई है।

Renault Duster- Renault Duster के अक्टूबर 2019 में 622 यूनिट्स की बिक्री हुई है।

Nissan Kicks- Nissan Kicks के अक्टूबर 2019 में 313 यूनिट्स की बिक्री हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News

static