कीबॉर्ड खराब होने पर भी कर सकते हैं टाइपिंग, जानें कैसे

12/14/2017 2:59:21 PM

जालंधर- कंप्यूटर और लैपटॉप अाज के समय में हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुके है। ज्यादातर लोग अपना सारा काम लैपटॉप पर ही कर लेते है। लेकिन कभी-कभार क्या होता है कि अचानक लैपटॉप के कीबोर्ड खराब हो जाते हैं, जिसके कारण हमारा जरूरी काम रुक जाता है। एेसे में अाप ‘ऑनस्क्रीन कीबोर्ड’ का प्रयोग कर सकते है। अाइए जानते है इसके बारे में... 

 

ऑनस्क्रीन कीबोर्ड

- सबसे पहले स्टार्ट मेन्यू’ पर क्लिक करें और वहां दिए गए ‘प्रोग्राम’ में जाएं। 

- यहां आपको वर्चुअल कीबोर्ड लिखा मिलेगा। समस्या आने पर विंडोज-7 में स्टार्ट पर दिए गए सर्च बार में on screen keyboard टाइप करें और उसे खोजें। इस पर माउस से क्लिक कर टाइप कर सकते हैं। इसमें वे सभी बटन दिखाई देंगे जो टाइपिंग में प्रयोग किए जाते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static