4000mAh की बैटरी के साथ लांच हुअा कार्बन Titanium Jumbo स्मार्टफोन
10/24/2017 4:59:50 PM
जालंधरः भारतीय कंपनी कार्बन ने अपने टाइटेनियम जंबो स्मार्टफोन को लांच कर दिया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 6,490 रुपए रखी गई है। इस स्मार्टफोन को ब्लैक और शैंपेन कलर ऑप्शंस में उपलब्ध कराया गया है। बता दें कि ये स्मार्टफोन आज से ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
कार्बन टाइटेनियम जंबो के फीचर्सः
| डिस्प्ले | 5 इंच (रेजोल्यूशन 720x1280 पिक्सल) |
| प्रोसैसर | 1.3GHz प्रोसैसर |
| रैम | 2GB |
| इंटर्नल स्टोरेज | 16GB |
| माइक्रोएसडी कार्ड | 64GB |
| रियर कैमरा | 13MP |
| फ्रंट कैमरा | 8MP |
| बैटरी | 4,000mAh |
| अॉपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड 7.0 नॉगट |
| कनैक्टिविटी | डुअल सिम, 4G VoLTE, ब्लूटूथ, वाई-फाई, GPS, OTG सपोर्ट, माइक्रो USB पोर्ट |

