Syska ने लॉन्च की अपनी पहली स्मार्टवॉच, फीचर्स ऐसे कि आप हैरान रह जाएंगे

7/31/2020 5:48:33 PM

गैजेट डैस्क: वियरेबल बाजार में अपार संभावनाओं को देखते हुए भारतीय इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सिस्का ग्रुप ने अपनी स्मार्टवॉच Syska SW100 को लॉन्च कर दिया है। Syska SW100 स्मार्टवॉच की कीमत 3,999 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट के जरिए शुरू हो जाएगी। हालांकि सिस्का अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसे 2,499 रुपये में बेच रही है।

आपको बता दें कि CFL बल्ब और होम इलेक्ट्रिक्स में सिस्का एक बड़ा नाम है। अब चीन के साथ विवाद के बाद कंपनी ने वियरेबल मार्केट में एंट्री की है। सिस्का की इस स्मार्टवॉच का मुकाबला रियलमी वॉच और अमेजफिट से है।

 

Syska SW100 के फीचर्स

  1. Syska SW100 स्मार्टवॉच में 1.3 इंच की TFT LCD डिस्प्ले लगी है।
  2. यह वॉच ब्लूटूथ v4.2 तकनीक पर काम करती है यानी आप इसे iOS और एंड्रॉयड डिवाइस के साथ आसानी से ऑपरेट कर सकते हैं।
  3. सिस्का ने दावा किया है कि यह स्मार्टवॉच 15 दिनों का बैटरी बैकअप देगी।
  4. इसका स्ट्रैप थर्मो प्लास्टिक से बना है और इसका वजन 31 ग्राम है।
  5. स्मार्टवॉच में स्लीप मॉनिटर, कैलोरी ट्रैकर, स्टेप काउंटर और हर्ट रेट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  6. Syska SW100 वाटर रेसिस्टेंट भी है। कंपनी का दावा है कि 1.5 मीटर पानी में डूबने के बाद भी यह स्मार्टवॉच खराब नहीं होगी।
  7. इसमें मल्टी स्पोर्ट्स मोड जैसे कि साइकलिंग, एक्सरसाइज और रनिंग आदि भी मिलते हैं।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Hitesh

Recommended News

Related News

static